NEWS

रविवार, 8 मार्च 2020

क्यों मनाई जाती है होली?

क्यों मनाई जाती है होली
होली पर निबंध

होली हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह दक्षिण एशियाई देशों में मनाया जाता है, खासकर भारत और नेपाल में। होली रंगों का त्यौहार है। यह त्योहार दो से तीन दिनों तक मनाया जाता है। होली वसंत ऋतु में मनाई जाती है। हिंदुओं का मानना ​​है कि वसंत रंगों से भरा होता है इसलिए वे एक दूसरे पर रंगीन पानी फेंकते हैं।

क्यों मनाई जाती है होली?

इसके पीछे एक लोकप्रिय पौराणिक कथा है।

भक्त प्रह्लाद के पिता हरिण्यकश्यप स्वयं को भगवान मानते थे। वह विष्णु के विरोधी थे जबकि प्रह्लाद विष्णु भक्त थे। उन्होंने प्रह्लाद को विष्णु भक्ति करने से रोका जब वह नहीं माने तो उन्होंने प्रह्लाद को मारने का प्रयास किया।

प्रह्लाद के पिता ने आखर अपनी बहन होलिका से मदद मांगी। होलिका को आग में न जलने का वरदान प्राप्त था। होलिका अपने भाई की सहायता करने के लिए तैयार हो गई। होलिका प्रह्लाद को लेकर चिता में जा बैठी परन्तु विष्णु की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित रहे और होलिका जल कर भस्म हो गई। यह कहानी हमें सिखाती है
बुराई पर अच्छाई की जीत

टैग



होली पर निबंध,क्यों मनाई जाती है होली,होली,होली क्या हैहोली निबंध कैसे लिखें




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubt please comment

Post Top Ad

Blossom Themes